पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लखनादौन में वर्तमान में बाल वाटिका की सुविधा उपलब्ध नहीं है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाल वाटिका का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना तथा उन्हें कक्षा-1 के लिए तैयार करना है।
बाल वाटिका में बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक एवं भाषाई विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसमें कहानी, कविता, खेल, कला एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान विकसित करने पर जोर दिया जाता है।
वर्तमान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लखनादौन में बाल वाटिका संचालित नहीं है, अतः विद्यालय में बाल वाटिका से संबंधित उपर्युक्त गतिविधियों की नियमित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।