बंद करना

    शिक्षा भ्रमण

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय लखनादौन में शैक्षिक भ्रमण अनुभवात्मक अधिगम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन भ्रमणों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ने का अवसर मिलता है। इसी क्रम में गत वर्ष विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत IIITDM जबलपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों में जिज्ञासा, टीम भावना, रचनात्मक सोच एवं व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होते हैं।